Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती उइके ने वृद्धाश्रम में किया वरिष्ठजनों का सम्मान

मंडला, 1 अक्टूबर 2025

प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर माहिष्मती घाट स्थित वृद्धाश्रम पहुँची। यहाँ उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठजनों को तिलक लगाकर, शॉल तथा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों से मंत्री श्रीमती उइके ने आत्मीय चर्चा की। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने वृद्धाश्रम के व्यवस्थापकों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिंह कुशराम, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री शिवा राजपूत, श्री जयदत्त झा, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल, विकासखंड समन्वयक श्री पीयुष पांडे, नायब तहसीलदार श्री उलाड़ी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

एमपी स्टेट कोपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड गोडाउन खैरी मंडला का एसएसपी उर्वरक तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित

Reva India News

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा बैठक

Reva India News

औद्योगिक क्षेत्र मनेरी के गार्निश होमकेयर प्राईवेट लिमिटेड का कब्जा पीएनबी को सौंपा गया  

Reva India News

Leave a Comment