Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मंत्री श्रीमती उइके ने किया माल्यार्पण

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर और सेवा पखवाड़ा अभियान के समापन कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को गांधी मैदान मंडला में किया गया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री अखिलेश कछवाहा, श्रीमती अनीता तिवारी, श्रीमती मनीषा तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।दशहरा पर्व की मंत्री श्रीमती उइके ने नागरिकों को शुभकामनाएँ दीं और यहाँ उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता और नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत और नशामुक्त समाज ही हमारी ताक़त है। मंत्री श्रीमती उइके ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बेहतर काम करने पर नगर पालिका के सुपरवाइजर श्री पुष्पेंद्र पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Related posts

पात्र बैगा परिवारों को करें योजनाओं से लाभान्वित – हर्षिका सिंह सेमरखापा में आयोजित बैगा हितलाभ कैम्प में निर्देश

Reva India News

जनजातीय गौरव दिवस हमारे लिए गर्व का विषय है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसामुंडा के त्याग और बलिदान के सम्मान में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया – कैबिनेट मंत्री जनजातीय गौरव दिवस एवं मंडला गौरव दिवस आयोजित पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के ऑडीटोरियम हॉल में हुआ समारोह

Reva India News

ग्राम कजरवाड़ा में बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ एवं संवाद कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment