Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मवई में जिला स्तरीय टीम द्वारा किया गया अवैध क्लीनिकों का औचक निरीक्षण  

मंडला 9 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में ग्रामीणजनों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती द्वारा जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है, यह दल विकासखण्ड स्तरीय टीम के साथ समन्वय कर औचक निरीक्षण करेगा। इसी कड़ी में मंगलवार को विकासखण्ड मवई में जिला स्तरीय टीम एवं विकासखण्ड स्तरीय टीम द्वारा 6 स्थानों पर औचक निरीक्षण कर डॉक्टरों को समझाईश दी गई कि वे अपनी विधि अनुसार ही इलाज करें, दूसरे विधि की दवाईयां न उपयोग करें। क्लीनिक संचालन हेतु शासन द्वारा निर्धारित योग्यता अवश्य हो, क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन हो तभी क्लीनिक का संचालन करें। मरीज आपके क्लीनिक में आते हैं और यदि मरीज गंभीर हैं, तो उन्हें तुरंत शासकीय स्वास्थ्य संस्था में भेजें। सभी 6 क्लीनिक का जिला स्तर से क्लीनिक संचालन हेतु अनुमति नहीं होने के कारण उन्हें नोटिस जारी कर अनुमति हेतु आवेदन करने के निर्देश दिए गए। अन्य विकासखण्डो में भी इस तरह का औचक निरीक्षण आगामी दिवसों में किया जाएगा। सभी को सलाह दी जाती है, कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन कर अपने क्लीनिक का पंजीयन करा लें अन्यथा उनके विरूद्ध विधि सम्मत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

 

शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में ही कराएं उपचार – डॉ. मोहन्ती

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि बारिश के मौसम में प्रायः अत्यधिक सर्दी-जुकाम, उल्टी दस्त के मरीज आते हैं एवं वे मरीज अज्ञानता वश झोलाछाप डॉक्टरों के यहां अपना इलाज कराते हैं एवं जब बीमारी बिगड़ जाती है, तब वे मरीज शासकीय स्वास्थ्य संस्था में गंभीर स्थिति में आते हैं। उन मरीजों का प्रबंधन थोड़ा मुश्किल हो जाता है, कई बार मरीज की जान भी चली जाती है। इसलिए सभी आमजन किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्था में जाकर अपना इलाज निःशुल्क कराएं।

Related posts

दवा स्टॉक की जांच के लिए दल गठित

Reva India News

जिला शिक्षा स्थायी समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

नरवाई प्रबंधन को लेकर अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में हार्वेस्टर मालिकों की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment