Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने किया देवगांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

मोहगांव विकासखंड के भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने ग्राम पंचायत देवगांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। सीईओ श्री मीना ने केंद्र के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेते हुए कहा कि दीवारों पर बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों के अनुरूप दीवार चित्रकला कराई जाए। जिससे बच्चों को खेल-खेल में सीखने और उनकी बौद्धिक क्षमता के विकास में भी सहायक हो।


सीईओ श्री मीना ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण हो तथा उन्हें पोषण आहार समय पर मिल सके। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत मोहगांव, उपयंत्री श्री राहुल सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

माँ नर्मदा की पंचचौकी महा आरती में शामिल हुए कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत

Reva India News

परियोजना बीजाडाण्डी में मातृ वंदना योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया

Reva India News

मिलावट की सूचना देने -mpfdamis.in पोर्टल  

Reva India News

Leave a Comment