Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ श्री शाश्‍वत ने किया आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास सिंगारपुर का आकस्मिक निरीक्षण

सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने मोहगांव विकासखंड के भ्रमण के दौरान आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास सिंगारपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में स्टॉफ तथा बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि संबंधित अधिकारी छात्रावास की नियमित मॉनिटरिंग करें। बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप भवन में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने कहा कि छात्रावास भवन की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने पेयजल आपूर्ति का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में रखें। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत, उपयंत्री श्री राहुल मन्द्रहा सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

जिले में अब तक 1433.6 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

कलेक्टर ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ खिलाड़ियों में भरा जोश, मैदान में दिखा उत्साह का नया रंग  

Reva India News

Leave a Comment