Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम इंद्री प्रशासन आपके द्वार जनसेवा शिविर का आयोजन शिविर में 560 आवेदन आए, 98 का हुआ त्वरित निराकरण

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बिछिया अंतर्गत ग्राम इंद्री में शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने के लिए प्रशासन आपके द्वार (जन सेवा शिविर) का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के 560 आवेदन प्राप्त हुए। 98 आवेदनों का त्वरित निराकरण कराया गया। शेष 462 आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण कराने के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया। आयोजन के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया सुश्री सोनाली देव सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Related posts

19 से 25 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा

Reva India News

कोविड काल में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें – श्री चंद्रशेखर संभाग आयुक्त ने वीसी में दिए निर्देश

Reva India News

“BAIGA” डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 3 मार्च को 8 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

Leave a Comment