Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शरद पूर्णिमा पर मां नर्मदा की महाआरती में शामिल हुई केबिनेट मंत्री

                                   शरद पूर्णिमा की संध्या को महिष्मती घाट पर नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट द्वारा भव्य महाआरती मां नर्मदा को समर्पित की गई। प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके महा आरती में शामिल हुई। सर्वप्रथम रुद्राष्टक के पाठ के साथ प्रारंभ हुई भव्य महाआरती नर्मदाष्टकम पाठ और माँ नर्मदा आरती के साथ सम्पन्न हुई।शरदोत्सव में भुवनेश कोमकली द्वारा शास्त्रीय संगीत, शीतल घुगे, मृणाल तिवारी और चेतना विश्वकर्मा द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।     
           महाआरती में केबिनेट मंत्री श्रीमती उईके के साथ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री जयदत्त झा, टिकरवारा सरपंच श्रीमती श्रृद्धा उईके कवरेती, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भलावी, सीएमओ मण्डला श्री गजानन नाफड़े सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालु शामिल हुए।

Related posts

कायाकल्प कार्यक्रम अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं को मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मान

Reva India News

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के अंतर्गत मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

भैंसवाही क्लस्टर समाधान दिवस के लिए जरूरी तैयारियाँ सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह प्राप्त शिकायतों का अधिकतम निराकरण करने के निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment