Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंस — प्रदेशवासियों के लिए यह दीपावली समृद्धि लाए

   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को प्रदेशभर के कमिश्नर एवं कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पर्व सभी के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष दीपावली को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में किए गए बदलाव के निर्णय से आमजन को त्योहारी खरीदारी में राहत मिली है। उन्होंने बताया कि भाई दूज के अवसर पर बहनों को शगुन की राशि प्रदाय की जाएगी।
वीसी के दौरान मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गोवर्धन पूजा, पशुपालन संवर्धन, भावांतर योजना, कोदो–कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी तथा किसानों को सोलर पंप पर सब्सिडी सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक निर्देश दिए।

मंडला से की गई सहभागिता


          मंडला एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा तथा एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

Related posts

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु ड्यूटी पास जारी करने के लिए अधिकारी नियुक्त

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 19 दिसम्बर 2023

Reva India News

आईएफएमआईएस का प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment