Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आयुष विभाग में धूमधाम से मनाई गई धन्वंतरि जयंती मंत्री संपतिया उइके ने की पूजा-अर्चना

                                        आयुष विभाग द्वारा धन्वंतरि जयंती के अवसर पर शुक्रवार को विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा सबके उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं लक्ष्य की प्राप्ति की कामना की। 
         मंत्री उइके ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब स्वस्थ रहें, अपने-अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें और हमारा देश-प्रदेश सदैव स्वस्थ एवं समृद्ध रहे।

भगवान धन्वंतरि को आयुष का जनक माना जाता है, क्योंकि समुद्र मंथन के समय वे अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे और मानवता को आयुर्वेद का दिव्य ज्ञान प्रदान किया था। तभी से उन्हें आयुर्वेद, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान के देवता के रूप में पूजनीय माना जाता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, आयुष अधिकारी गायत्री अहाके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। श्रद्धा और उत्साह के माहौल में सभी ने जनकल्याण एवं स्वस्थ समाज की मंगल कामनाओं के साथ भगवान धन्वंतरि की आराधना की।

Related posts

26 एवं 27 को आयोजित करें स्वच्छता संबंधी विशेष गतिविधियां – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को दिए निर्देश  

Reva India News

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आज

Reva India News

अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये स्वरोजगार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment