Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएम श्री विद्यालयों में पाठ्येतर गतिविधियों पर भी फोकस करें- कलेक्टर पीएम श्री विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक में निर्देश

मंडला, 24 अक्टूबर 2025

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में पीएम श्री विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पीएम श्री विद्यालयों के विषय में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आना चाहिए। यह विशेष श्रेणी के विद्यालय हैं, इनको अन्य विद्यालयों के लिए आदर्श स्थापित करना होगा। कलेक्टर ने कहा कि इन विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षा के साथ पाठ्येतर गतिविधियों पर भी फोकस करें ताकि बच्चों की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिले। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में अतिरिक्त कक्ष, अटल टिकंरिग लैब व खेल मैदानों के कार्य समय-सीमा में पूर्ण करवाएं। तीन विद्यालयों में कार्यों के प्रारंभ न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में देरी न की जाए इन्हें अविलंब शुरू कराएं।

कलेक्टर ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में फस्ट एड किट, स्वच्छ पेयजल तथा स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें। पानी की टंकी की नियमित मासिक सफाई आवश्यक रूप से कराएं और इसका रजिस्टर संधारित करें, जिससे निरीक्षण के दौरान इसकी जानकारी मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों में समुदाय के लोगों के बच्चे पढ़ते हैं इसलिए लोगों की भागीदारी से भी कुछ कार्य कराए जा सकते हैं। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, एपीसी श्री मुकेश पाण्डेय सहित जिले के 18 पीएम श्री विद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 जून 2022

Reva India News

एएनएम प्रशिक्षण संस्थान एवं छात्रावास मंडला में जागरूकता शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

11 सितम्बर को ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे

Reva India News

Leave a Comment