Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया ज्ञानदीप स्कूल के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण

मंडला, 28 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को ज्ञानदीप स्कूल पहुँचकर नवनिर्मित भवन की निर्माण प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कक्षवार निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण में उपयोग होने वाली सभी सामग्रियाँ गुणवत्तायुक्त हों तथा सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार नए भवन का लोकार्पण 31 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे किया जाएगा। निरीक्षण के अवसर पर ज्ञानदीप स्कूल समिति के सचिव श्री संजय तिवारी, प्राचार्य एवं स्कूल स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

वोटर आईडी नहीं होने पर पहचान के रूप में उपयोग में आएंगे ये दस्तावेज

Reva India News

6 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 10 मार्च 2023

Reva India News

Leave a Comment