Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समयसीमा में पूर्ण करें कार्य- कलेक्टर एक बगिया माँ के नाम योजना की समीक्षा में निर्देश

मंडला, 31 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गोलमेज कक्ष में एक बगिया माँ के नाम योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, कार्यपालन यंत्री आरईएस संभाग 1, कार्यपालन यंत्री आरईएस संभाग 2, परियोजना अधिकारी मनरेगा, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन, सभी विकासखंड के सहायक यंत्री, अतिरिक्त परियोजना अधिकारी मनरेगा, विकासखंड प्रबंधक आजीविका मिशन मौजूद रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है, इसके जरिये स्व सहायता समूह की बहनों को अतिरिक्त आय अर्जन की एक स्थाई गतिविधि से जुड़ने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को समयसीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। पौधे अच्छी प्रजाति के हों तथा फैंसिंग की सामाग्री अच्छी गुणवत्ता की हो, यह सुनिश्चित करना मनरेगा की टीम का दायित्व है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पौधारोपण कराते समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें जिससे जनप्रतिनिधि भी इस महत्वपूर्ण योजना के विषय में अवगत हों। उन्होंने सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया कि इस कार्य की सतत समीक्षा करें जिससे कार्य समय पर संपादित हो।

 

Related posts

बांस शिल्पकला पर उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ

Reva India News

आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर साईकिल रैली का आयोजन राज्यसभा सांसद ने दिखाई हरी झंडी  

Reva India News

संभाग में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी

Reva India News

Leave a Comment