Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना

मंडला, 31 अक्टूबर 2025

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज मंडला में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती संपतिया उइके द्वारा बिंझिया में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री रानू राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, एसपी श्री रजत सकलेचा, एडीएम श्री राजेंद्र कुमार सिंह, एएसपी श्री शिव कुमार वर्मा, जिला खेल अधिकारी श्री विकास खराड़कर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

दौड़ का शुभारंभ प्रातः 9 बजे बिंझिया चौराहा से हुआ, जो नेहरू स्मारक, बैगा-बैगी चौक, रेडक्रॉस मार्ग से होते हुए महात्मा गांधी स्टेडियम तक संपन्न हुई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवानों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके ने उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें एकता, समरसता और राष्ट्रहित के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने भी प्रतिभागियों को रन फॉर साइबर अवेयरनेस के तहत राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा अक्टूबर माह को राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया।

Related posts

मुख्य कार्यपालन अधिकारी मवई को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 94.99 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

आईटीआई में जिला स्तरीय रोजगार मेला संपन्न जिले में आयोजित 8 मेलों में 170 युवाओं को ऑफर लेटर तथा 566 युवाओं को स्वीकृति पत्रक वितरित किए गए

Reva India News

प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक भागीदारी के लिए निर्देश जारी

Reva India News

Leave a Comment