Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“ऑपरेशन मुस्कान” गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई

मंडला, 4 नवंबर 2025

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत गुमशुदा अवयस्क बच्चों की शीघ्र एवं सुरक्षित दस्तयाबी सुनिश्चित करने के लिए मंडला पुलिस द्वारा सतत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 3 नवम्बर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाल सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

एसडीओपी मंडला द्वारा थाना कोतवाली के अंतर्गत सहस्त्रधारा मड़ई में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को ऑपरेशन मुस्कान, बच्चों के अधिकार, बाल सुरक्षा, बाल अपराधों से बचाव तथा साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त थाना महाराजपुर द्वारा सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास महाराजपुर में बालिकाओं को नाबालिक बच्चों के गुम होने से बचाव, सतर्कता, आत्मसुरक्षा एवं जागरूकता के उपाय बताए गए।

थाना बिछिया द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछिया तथा थाना मोहगांव द्वारा पुलिस चौकी चाबी स्थित विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ऑपरेशन मुस्कान के उद्देश्यों, बच्चों की सुरक्षा, जिम्मेदार अभिभावकता एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Related posts

अवैध शराब पर कार्यवाही, महुआ लाहन नष्ट की गई

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 27 अगस्त 2023

Reva India News

जिला पंचायत श्री विनोद मरावी संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रहेंगे।

Reva India News

Leave a Comment