Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मनी वाइज वित्तीय साक्षरता योजना के अंतर्गत जागरूकता अभियान

                                   भारतीय रिजर्व बैंक परियोजना सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से प्रायोजित मंडला में मनीवाइज समर्पित के द्वारा सीएफएल बिछिया ब्लॉक तथा घुघरी के ग्राम पंचायत सिंघनपुरी, मवई ब्लॉक के ग्राम पंचायत के नाहरगंज, बिछिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत खलोड़ी में वित्तीय साक्षरता जिसमें ईकेवाईसी और डीबीटी को समझाते हुए मनी वाइज वित्तीय साक्षरता योजना के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। 

बैंकिंग सेवा के माध्यम से पीएम सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, डिजिटल लेन-देन ऑनलाइन, केवाईसी व ईकेवाईसी की विस्तृत जानकारी एवं होने वाले फ्रॉड से अवगत कराया गया। गाँव के लोगों की समस्याओं सुनी गई एवं उसका हल निकाल के निराकरण किया गया। इस अवसर पर सीएफएल ब्लॉक काउंसलर श्री कमलेश दुबे, श्री नरेश गायकवाल, श्रीमती स्वाती सोनी, सीएफएल आरओ श्रीमती लक्ष्मी पटेल उपस्थित थे।

Related posts

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उपकरण वितरण के निर्देश

Reva India News

*युवा कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण सहित चुनाव कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका*

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया बहुद्देशीय केंद्र का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment