Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ने किया मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण

      उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्‍टर श्री राजेन्‍द्र कुमार सिंह ने 5 नवंबर को विधानसभा मंडला के नैनपुर विकासखंड में एसआईआर अभियान की प्रगति का जायजा लेते हुए समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने विधानसभा क्षेत्र 107 मंडला के अंतर्गत नैनपुर विकासखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नैनपुर विकासखंड के कजरवाड़ा, पांडीवाड़ा और अमझर ग्राम का दौरा किया। डोर-टू-डोर सर्वे की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा भी लिया।
         निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने और एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) भरवाए जाने की प्रक्रिया का जायजा लिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिये कि एसआईआर का यह महत्वपूर्ण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्चतम सटीकता के साथ पूर्ण किया जाए।

Related posts

आज से 17 अप्रैल तक मोचा में आयोजित होगा कोदो-कुटकी तिहार केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते करेंगे शुभारंभ  

Reva India News

म.प्र.रा.क.संघ के प्रांतीय प्रमुखों ने ली बैठक*

Reva India News

राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके ने की मण्डला में हवाई सेवा प्रारंभ करने की मांग

Reva India News

Leave a Comment