Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत मंडला जिला पुलिस द्वारा निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थाना कोतवाली मंडला द्वारा वेलवेदर स्‍कूल, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तथा थाना बिछिया द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, थाना घुघरी द्वारा कन्या शासकीय प्राथमिक शाला में ऑपरेशन मुस्कान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आमजन को बच्चों की सुरक्षा, गुमशुदगी की रोकथाम एवं समय पर सूचना की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही गुड टच-बैड टच, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने तथा मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) से जुड़े जोखिमों के प्रति जागरूक किया गया।

Related posts

सभी जिला अधिकारी दिए गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक पालन करें – सीईओ

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मिशन नेत्र ज्योति पायलट प्रोजेक्ट के शुभंकर डॉ. दृष्टि का विमोचन किया

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 14 जुलाई 2023

Reva India News

Leave a Comment