Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अनुभूति कार्यक्रम संबंधी बैठक 3 जनवरी को

मण्डला 31 दिसम्बर 2021

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिसम्बर से 31 मार्च 2022 की अवधि में स्कूली विद्यार्थियों में वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता एवं जागरूकता विकसित करने के लिए प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविरों का आयोजन वन मण्डलों के माध्यम से किया जा रहा है। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में 3 जनवरी 2022 को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट परिसर के गोलमेज सभाकक्ष में तत्संबंधी बैठक आयोजित की गई है। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

सिद्ध टेकरी कॉलोनी से 71 हजार 780 रूपए का अवैध शराब जप्त

Reva India News

जिले में मिले 17 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

सोता रहा राजस्व और वन विभाग किसान ने काट डाले पेड़,अब चल रही जाँच,

Reva India News

Leave a Comment