Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय नशामुक्ति समिति की बैठक आयोजित

मंडला, 10 नवंबर 2025

जिला योजना भवन में जिला स्तरीय नशामुक्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल द्वारा पिछली तिमाही में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत की गई गतिविधियों एवं विभागीय कार्यवाहियों का प्रस्तुतिकरण किया गया। जिसमें पुलिस विभाग द्वारा दर्ज किए गए प्रकरण, आबकारी विभाग द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण आदि के संबंध में संख्यात्मक प्रस्तुतिकरण हुआ। उन्होंने स्कूल, कॉलेज एवं अन्य स्थानों पर आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रमों के संबंध में भी जानकारी दी।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बैठक में कहा कि इस कार्य में सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संस्थाओं एवं आमजन का सहयोग आवश्यक है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ युवाओं को खेल और योग जैसी गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन, समस्त एसडीएम तथा जिला अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related posts

अमलज्योति स्कूल पहुँचे माशिमं. उपाध्यक्ष एवं सीईओ जिला पंचायत

Reva India News

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित करने  दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

कोविड केसों के संबंध में पंचायत स्तरीय जानकारी संधारित करें

Reva India News

Leave a Comment