Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भजन जैमिंग के दौरान जमकर नाचे धर्मप्रेमी मां नर्मदा पंच चौकी महाआरती के दो वर्ष पूर्ण होने पर महिष्मति महोत्सव का आयोजन

मण्डला। मां नर्मदा की पावन नगरी मंडला स्थित महिष्मति घाट पर नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट द्वारा संचालित पंच चौकी महाआरती के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महिष्मति महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां पर पंच चौकी महाआरती की गई साथ ही भजन संध्या आयोजित हुई महाआरती के दौरान भव्य आतिशबाजी हुई। इस अवसर पर कलेक्टर राहुल नामदेव घोटे परिवार के साथ पहुंचे उन्होने मां नर्मदा की पूजन अर्चन करते हुये जिले की सुख शांति की कामना की वहीं एसडीएम शैलेन्द्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी, जिला पंचायत सीईओ शाश्वात मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, तहसीलदार हिमांशु भलावी,  ट्रस्ट के सदस्य साध्वी मनीषा नंद , पं. नीलू महाराज, अधिवक्ता मनोज फागवानी, नीरज अग्रवाल, संजय तिवारी, प्रसन्न सराफ, उमाशंकर गुड्डू सिधिया, आशीष दुवेदी, किशोर काल्पीवार, श्रीमति सरिता अग्रिहोत्री, पं. शैलेश मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। देवउठनी एकादशी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भजन जैमिंग आदित्य तिवारी ग्रुप भजन संध्या के माध्यम से भक्तिमय माहौल निर्मित हुआ। हनुमान चालीसा, हनुमान अंश के भक्तिमय गीत, राधा रानी गीत और जय श्रीराम और नर्मदा अष्टक के साथ भजन संध्या की प्रस्तुति दी भक्ति गीतों के माध्यम से मां नर्मदा की महिमा का गुणगान किया गया। भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया और घाट का वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया हजारों की संख्या धर्मप्रेमी महाआरती में शामिल हुये और भजन संध्या का लाभ लिया युवाओं में खास उत्साह दिखाई दिया। नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट द्वारा महिष्मति घाट पर नियमित रूप से आयोजित पंच चौकी महाआरती के दो वर्ष पूरे होने पर इस कार्यक्रम को विशेष रूप से आयोजित किया गया था। आयोजन का उद्देश्य मां नर्मदा के प्रति आस्था को प्रगाढ़ करने के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना रहा महाआरती से जुड़े इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर मां नर्मदा के प्रति अपनी श्रृद्धा प्रकट की धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना आपसी सद्भाव और नर्मदा के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया महिष्मति घाट की धार्मिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है।

यहां होने वाले धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। महिष्मति महोत्सव ने एक बार फिर मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा और भक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया महोत्सव ने मां नर्मदा के प्रति जनआस्था के साथ जिले की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को भी रेखांकित किया महिष्मति घाट पर पंचचौकी महाआरती की शुरुआत के बाद से यह आयोजन मंडला की धार्मिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। नियमित रूप से होने वाली महाआरती में स्थानीय नागरिकों के साथ दूर-दराज से आने वाले श्रृद्धालु भी शामिल होते हैं। धार्मिक अनुष्ठानों और भजनों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया वहीं आतिशबाजी ने आयोजन को आकर्षक बनाया पंचचौकी महाआरती के प्रति बढ़ती श्रद्धा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते वर्षों में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों में रहने वाले धर्मप्रेमी भी इससे जुड़े हैं। आयोजन से संबंधित जानकारी के अनुसार विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा कनाडा, अमेरिका, स्पेन, रूस और यूरोप में निवासरत भक्तों ने भी मां नर्मदा की महाआरती के लिए पंजीयन कराया है। विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भी महिष्मति घाट पहुंचकर मां नर्मदा की आराधना में सहभागिता की है। उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमा के दौरान विभिन्न राज्यों से मंडला पहुंचने वाले भक्त भी महाआरती में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं पिछले वर्षों में अनेक विशिष्ट अतिथियों ने भी महिष्मति घाट पहुंचकर मां नर्मदा की महाआरती में सहभागिता की।

इनमें कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, तथा अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे हैं। मसूरी से प्रशिक्षण के लिए आए राजस्व अधिकारियों और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने परिजनों के साथ मां नर्मदा की आराधना की है। पंचचौकी महाआरती के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महिष्मति महोत्सव ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि धार्मिक परंपराएं समाज को जोडऩे और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सशक्त माध्यम हैं। मां नर्मदा के प्रति श्रृद्धा, सामूहिक सहभागिता और स्वच्छता के संकल्प के साथ महिष्मति घाट की आस्था एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।

Related posts

साइबर सुरक्षा जागरूकता माह’ के अंतर्गत शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

27 ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

Reva India News

डायरिया रोको अभियान के तहत पेयजल स्त्रोतों का किया क्लोरिनेशन

Reva India News

Leave a Comment