Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

15 नवंबर को धूमधाम से मनाया जायेगा मंडला गौरव दिवस वृहद स्तर पर की जा रही तैयारियाँ जिले के ऐतिहासिक महत्व एवं गौरवशाली संस्कृति का उत्सव

मंडला, 13 नवंबर 2025

15 नवंबर को मंडला गौरव दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। विदित है कि भगवान बिरसा मुण्डा की 150वी जयंती भी राज्य सरकार पूरे प्रदेश में मना रही है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में 15 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन दिनभर किया जायेगा। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने और सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता की अपील की गई है। विस्तृत जानकारी अनुसार मंडला गौरव मण्डपम के मुख्य आकर्षण खाना खजाना, तीरंदाजी प्रदर्शन, मेजिक शो, फन गेम्स, आर्केस्ट्रा एवं नाट्य मंचन होंगे।

15 नवंबर को प्रातः 11 बजे आंगन तिराहा मंडला में भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल मंडला में रक्तदान शिविर सह स्वास्थ्य जाँच शिविर एवं कंबल बैंक 2.0 का शुभारंभ किया जायेगा। दोपहर 1 बजे मंडला गौरव दिवस का शुभारंभ, दोपहर 1:30 बजे जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन रानी दुर्गावती कॉलेज खैरी मंडला में किया जायेगा। दोपहर 3 बजे गौरव वाहन रैली का आयोजन महात्मा गांधी स्टेडियम मंडला में की जायेगी। शाम 4:30 बजे मंडला गौरव मण्डपम का शुभारंभ महात्मा गांधी स्टेडियम में होगा। शाम 6:15 बजे रेवा पथ 2.0 का शुभारंभ एवं शाम 6:30 बजे माँ नर्मदा महाआरती का आयोजन माहिष्मती घाट में होगा। सायं 7:30 बजे जननायक गौंड सभ्यता के महानायकों पर आधारित प्रस्तुतियाँ निषादराज भवन में किया जायेगा।

Related posts

7वी एवं 9वी की प्रवेश परीक्षा 25 मई को

Reva India News

आरओ तथा एआरओ निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया को गंभीरता से पूर्ण करेंगे – हर्षिका सिंह आरओ तथा एआरओ के प्रशिक्षण में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

11 से रूटीन टीकाकरण एवं फॉलोअप के लिए चलेगा विशेष अभियान

Reva India News

Leave a Comment