Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पर्यटन क्विज पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई

मंडला, 21 जुलाई 2026

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर मंडला ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों को इस प्रतियोगिता में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं। पर्यटन क्विज में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है।

जिला प्रशासन ने सभी प्राचार्यों को समय रहते अपने विद्यालयों की टीमों का पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन आगामी 7 अगस्त को किया जाएगा। क्विज का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को मध्यप्रदेश के समृद्ध इतिहास, संस्कृति, पुरातात्विक महत्व और पर्यटन स्थलों से अवगत कराना है। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में पर्यटन के प्रति रुचि पैदा की जाएगी। ऑनलाइन पंजीयन करने में यदि किसी भी विद्यालय या शिक्षक को तकनीकी समस्या या कोई अन्य असुविधा होती है, तो वे सीधे समाधान पा सकते हैं। इसके लिए क्विज मास्टर एमपीटी क्विज श्री अखिलेश उपाध्याय से मो.नं. 8889205239 पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

 

Related posts

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत मंडला जिले की अलग-अलग जनपदों में आयोजित होंगे राजस्व शिविर राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम जारी

Reva India News

घर-घर जाकर कर रहे लोगों की जांच नारायणगंज सिंघनपुरी के रिकसाटोला में किया रैपिड फीवर सर्वे

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 16 फरवरी 2024

Reva India News

Leave a Comment