Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की अनंतिम सूची का प्रकाशन

मंडला, 13 नवंबर 2025

एम.पी. ऑनलाईन चयन पोर्टल पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की नियुक्ति के लिए प्रकाशित अनंतिम सूची के विरूद्ध प्राप्त दावा/आपत्ति का निराकरण जिला स्तरीय दावा/आपत्ति निराकरण समिति द्वारा किया जाकर एम.पी. ऑनलाईन चयन पोर्टल में बाल विकास परियोजना घुघरी, मवई, बिछिया, मोहगांव, नैनपुर, मण्डला, निवास, नारायणगंज, बीजाडांडी की अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। अनंतिम सूची जारी होने के 2 दिवसों में संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किये जायेंगे।

एम.पी. ऑनलाईन चयन पोर्टल में प्रकाशित अनंतिम सूची प्रकाशन दिनांक से प्रथम अपील 10 दिवस के अंदर कलेक्टर न्यायालय में एवं प्रथम अपील से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में द्वितीय अपील प्रथम अपील के निराकरण के उपरांत 10 दिवस के अंदर संभागायुक्त न्यायालय में की जा सकेगी।

Related posts

कुलस्ते जी ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन,13 करोड़ से बनेगा स्वस्थ केंद्र

Reva India News

मतों की गणना के सारणीकरण हेतु अधिकारी, कर्मचारी नियुक्त

Reva India News

जल जीवन मिशन की सेंट्रल नोडल अधिकारी ने किया निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment