Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वनवासी विकास परिषद ने मनाई बिरसा मुंडा जन्म जयंती

मण्डला। वनवासी विकास परिषद जिला समिति मंडला अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के द्वारा बिरसा मुंडा जन्म जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा, भारत माता एवं कल्याण आश्रम के संस्थापक स्व. बाला साहब देशपांडे के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वालन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष कैलाश डेहरिया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष उनके बलिदान और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को सदा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की विचारधारा आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही जनजातीय समुदाय आगे बढ़ सकता है। जिला सचिव डॉ मुकेश तिलगाम ने जन्म जयंती के अवसर पर कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने भारत माता के पैरों से परतंत्रता की बेडिय़ां काटने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने अन्याय और शोषण के खिलाफ जंग लड़ी और अंग्रेजों को लोहे के चने चबाने पर मजबूर कर दिया था। वही उपाध्यक्ष जगत मरावी ने उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संपूर्ण जीवन प्रेरणा का अमर स्रोत है।  जल, जंगल, जमीन और जनजातियों की अस्मिता की रक्षा के लिए अपने जीवन की अंतिम सांस तक लडऩे वाले महान नायक पर देशवासियों को युगों-युगों तक गर्व रहेगा। वहीं  संरक्षक किशोरी लाल साहू ने कहा कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम 1952 से भारत के सुदूर वनांचल में निवास कर रहे लगभग साढ़े बारह करोड़ जनजाति बंधुओं के लिये आसेतु हिमाचल उनकी संस्कृति, परंपरा एवं पहचान को अक्षुण्ण रखते हुए विविध प्रकल्पों कार्यक्रमों तथा उपक्रमों के माध्यम से अहर्निश कार्यरत है कल्याण आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय बाला साहब देश पांडे अपनी सफल वकालत छोड़ राष्ट्रीय आहृवान पर नागपुर से गहन अरण्यजशपुर में आ गये। सपरिवार 48 वर्षों तक अनथक परिश्रम करते हुए इस महान कार्य को स्थापित किया। 21 अप्रैल 1995 में बालासाहब अपनी पार्थिव देह को छोड़ देश भर के हजारों-हजारों कार्यकताओं के दिलों में सेवा भाव स्थापित कर चले गये जिसके परिणाम स्वरूप आज हम कह सकते हैं कि जनजाति के हितार्थ कार्य करने वाला अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम विश्व का सबसे बड़ा संगठन है कल्याण आश्रम से जुड़े देशभर के कार्यकताओं के लिये जशपुर प्रेरणा स्वरूप गंगोत्री है।  इस दौरान अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम जिला समिति के उपाध्यक्ष जगत सिंह मरावी, सचिव डॉ मुकेश तिलगाम, क्षेत्रीय श्रृद्धा प्रमुख गोविंद रजक, प्रांत चिकित्सा प्रमुख तारा मार्को, जिला संयोजक नीरज मरकाम, नीरज अग्रवाल, समिति सदस्य श्रीमति प्रिया धुर्वे, नैनवती कुड़ापे, अनिल मिश्रा, प्रमोद निम्बलकर, अमोल धनंजय सोनू मरावी, सोमेन्द्र कुशराम, अरूण बैरागी, दिनेश पटैल, रोहित अग्रवाल, शारदा सोनी, सोनू लाल मरावी, सोमेन्द्र कुशराम, जितेन्द्र कुमार धुर्वे, श्री मलगाम के साथ अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन का जायजा लेने स्कूलों का किया दौरा

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री चौहान के जन्मदिवस पर हुआ जिले भर में वृक्षारोपण

Reva India News

सभी कर्मचारियों को माह की प्रथम तारीख को वेतन जारी करें – श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने किया जनपद पंचायत घुघरी का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment