Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्त 13 शाखाओं में मेगा एग्री क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया

मंडला, 14 नवंबर 2025

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्त 13 शाखाओं के द्वारा शुक्रवार को शाखा परिसर में एग्री क्रेडिट कैंप आयोजित किया गया। क्षेत्रीय प्रमुख सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया श्री अविनाश कुमार एवं जिला अग्रणी प्रबंधक श्री सुजय कुमार के मार्गदर्शन में एवं एनआरएलएम डीपीएम बीडी भैसारे की समस्त टीम के सहयोग से कैंप का सफल आयोजन हुआ। जिसमें विशेष तौर पर सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को ऋण प्रदान किए गए। साथ ही पशुपालन, मत्स्य पालन केसीसी के अंतर्गत कृषि ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए। क्षेत्रीय प्रमुख द्वारा आश्वासन  दिया गया कि आगे भी इसी तरह के कैंप आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

पर्व एवं त्यौहारों में प्रशासन का सहयोग करें सामाजिक संगठन – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों की बैठक में की अपील

Reva India News

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय मण्डला में होगा विशेष शिविर का आयोजन’

Reva India News

जिले में आज 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

Leave a Comment