Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनजातीय गौरव दिवस पर समर्पित की गई भव्य पंचचौकी महाआरती भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती और मंडला गौरव दिवस के अवसर पर की गई भव्य आतिशबाजी

मंडला 15 नवंबर 2025

शनिवार 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और मंडला गौरव दिवस के अवसर पर नर्मदा तट के माहिष्मती घाट पर भव्य पंचचौकी महाआरती माँ नर्मदा को समर्पित की गई। श्री नर्मदापूजन के पश्चात नर्मदाष्टक का पाठ किया गया, इसके बाद समवेत स्वरों में माँ नर्मदा की आरती की गई। जनजातीय गौरव दिवस एवं मंडला गौरव दिवस में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में माँ नर्मदा की महाआरती के पश्चात भव्य आतिशबाजी भी की गई। उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आरती के पश्चात माँ नर्मदा का दुग्धाभिषेक कर दीपदान किया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, अध्यक्ष जिला पंचायत मण्डला श्री संजय कुशराम, मण्डला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री रानू राजपूत, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालुजन उपस्थित रहे।

Related posts

जिला पुरातत्व एवं संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न

Reva India News

17 दिसम्बर को प्राप्त हुए 167 नाम-निर्देशन पत्र

Reva India News

ग्राम मोहगांव प्रशासन आपके द्वार जनसेवा शिविर का आयोजन शिविर में 155 आवेदन आए, 86 का हुआ त्वरित निराकरण

Reva India News

Leave a Comment