Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एस.डी.एम. नैनपुर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया

मंडला, 15 नवंबर 2025

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नैनपुर एस.डी.एम. श्री आशुतोष ठाकुर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

एस.डी.एम. ने मतदान केंद्र क्रमांक 257, 259, 260, 261 और 268 का दौरा कर बूथ लेवल अधिकारी की टीम के द्वारा किए जा रहे ईएफ डिस्ट्रिब्यूशन एवं ईएफ डिजिटाईजेशन के कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ के द्वारा एसआईआर के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएँ। अनुपस्थित मतदाताओं के घर कम से कम तीन बार जाकर अधिकतम लोगों को ई.एफ. फॉर्म के माध्यम से मैप किया जाए। मैपिंग के दौरान किसी भी समस्या पर बीएलओ ऐप में कॉल बुक कर तुरंत समाधान प्राप्त करने की नागरिकों को जानकारी दी जाए। ई.एफ. भरते समय किसी भी दस्तावेज की प्रति नहीं ली जाए तथा ई.एफ. का डिजिटाइजेशन तेजी से किया जाए। इसके अतिरिक्त एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान उपलब्ध केंद्रीय हेल्पलाइन 1950, अनुभाग स्तरीय कंट्रोल रूम तथा हेल्प डेस्क की जानकारी भी मतदाताओं को प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार पूजा राणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा का जिले से स्थानांतरण

Reva India News

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Reva India News

Leave a Comment