Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा पथ 2.0: मरम्मत के बाद आमजन के लिए पुनः समर्पित

मंडला, 16 नवंबर 2025

जनजातीय गौरव दिवस एवं मंडला गौरव दिवस के मौके पर रेवा पथ 2.0 आमजन को समर्पित किया गया। मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने इसे शनिवार को लोकार्पित किया। मंत्री श्रीमती उइके ने इस मौके पर कहा कि मानसून के दौरान माँ नर्मदा में आई बाढ़ के बाद रेवा पथ को नुकसान हुआ था। मरम्मत के बाद इसे आमजन के लिए प्रारंभ किया गया है। सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों तथा श्रृद्धालुओं को अब आसानी होगी। आगामी 17 नवंबर से कुम्भ स्थल पर धार्मिक आयोजन भी होने हैं, ऐसे समय में रेवा पथ लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी होगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 27 जून 2023

Reva India News

नशे से दूरी, है जरूरी’ अभियान अंतर्गत मनेरी में ऑटो चालकों को दी गई समझाईश

Reva India News

पल्स पोलियो 23 जून को

Reva India News

Leave a Comment