Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नन्हीं बालिका के जन्मदिवस पर कैबिनेट मंत्री ने काटा केक

मंडला, 16 नवंबर 2025

भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्मजयंती के अवसर पर पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के परिसर में ग्राम खैरी की बर्राटोला निवासी ज्योति कुशराम की नन्हीं बिटिया रिद्धि कुशराम का जन्मदिन मनाया गया। जनजातीय गौरव दिवस और मण्डला गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में शामिल होने पहुंची कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन श्रीमती सम्पतिया उईके नन्हीं बालिका के जन्मदिन के मौके पर शामिल हुई। यहाँ उन्होंने नन्हीं बेटी के साथ स्वयं केक काटकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के यशस्वी जीवन की कामना के साथ समर्पित की गई पंचचौकी महा आरती मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर की गई आतिशबाजी

Reva India News

सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, कुल 74 यूनिट ब्लड एकत्रित जिला चिकित्सालय में मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह, नवजात का नाम रखा ‘नरेंद्र’

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सोमवार को पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

Reva India News

Leave a Comment