Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जनपद पंचायत बीजाडांडी ने दलकापांडे में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का  निरीक्षण

मंडला, 18 नवंबर 2025

      जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। इसी कड़ी में सीईओ जनपद पंचायत बीजाडांडी श्रीमती बसंती दुबे ने मंगलवार को ग्राम पंचायत कालपी के पोषक ग्राम दलकापांडे का औचक निरीक्षण किया और चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

      निरीक्षण के दौरान सीईओ श्रीमती बासंती दुबे ने पाया कि ग्राम दलकापांडे में कुल 765 मतदाताओं में से अब तक 278 मतदाताओं की फीडिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। सीईओ ने कार्य की प्रगति को देखते हुए शेष बचे मतदाताओं की फीडिंग का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे इस कार्य को गंभीरता से लें और तय समय-सीमा के भीतर लक्ष्य को पूरा करें।

Related posts

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

Reva India News

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

एसडीएम श्री सचिन जैन ने आंगनवाड़ी, राशन दुकान व स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, जनगणना प्रशिक्षण में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment