Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में यूरिया, डीएपी और एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

मंडला 5 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद का भण्डारण किया जा रहा है। जिससे किसान भाईयों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 4 अगस्त की स्थिति में मार्कफेड, सहकारी समितियों एवं निजी भंडार में कुल यूरिया 559 मे.टन, डीएपी 1341 मे.टन, एसएसपी 2935 में.टन, पोटाश 262 में.टन, एनपीके 1156 में.टन उपलब्ध है।

उप संचालक कृषि श्री अश्विनी झारिया ने बताया कि जिले को एक-दो दिन में जबलपुर रेक प्वाईंट से केएफएल कंपनी का 500 मे.टन यूरिया प्राप्त होना है। जिसमें मार्कफेड मण्डला 100 मे.टन, मार्कफेड नैनपुर 150 मे.टन, मार्कफेड बिछिया 150 मे.टन एवं मार्कफेड निवास में 150 मे.टन का भण्डारण कराया जाना है। उप संचालक कृषि द्वारा सभी प्राईवेट डीलर्स को निर्देशित किया गया है कि खाद का वितरण पीओएस मशीन द्वारा ही किया जाए। साथ ही प्रत्येक किसान को बिल प्रदाय करें। अनुदानित यूरिया 266.50 रूपये से अधिक मूल्य पर विक्रय ना किया जाए। अधिक मूल्य पर विक्रय पाये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

नवनियुक्त शिक्षक संघ ने नवागत सहायक आयुक्त का किया अभिनन्दन

Reva India News

पीडीएस वितरण सुनिश्चित करने निर्देश जारी

Reva India News

म.प्र.रा.क.संघ के प्रांतीय प्रमुखों ने ली बैठक*

Reva India News

Leave a Comment