Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नायब तहसीलदार ने किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण

मंडला, 20 नवंबर 2025

नायब तहसीलदार सुश्री सुश्मिता उईके ने आज निवास विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पिपरिया, ग्राम मोहपानी बूथ क्रमांक 159 और जंगलिया बूथ संख्या 157 में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा मतदाताओं को वितरित किए गए गणना पत्रक एवं मतदाताओं द्वारा जानकारी भरकर वापस किए गए गणना पत्रक की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाताओं द्वारा भरे गए गणना पत्रकों को शीघ्रता से डिजिटाइजेशन करते जाएं। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Related posts

नशा मुक्त भारत में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण कदम

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे

Reva India News

अनुभूति कैम्प के आयोजन संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment