Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना संक्रमण से बचाव – जन जागरूकता के लिए बजा सायरन कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने दी लोगों को मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईश

 मण्डला, 23 मार्च 2021

    कोरोना संकट के प्रति आमजन को संवेदनशील बनाने एवं जागरूक करने के लिए मंगलवार को संकल्प अभियान के तहत प्रातः 11 बजे तथा सायं 7 बजे सायरन बजाकर मॉस्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों ने खड़े होकर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संकल्प लिया।

मण्डला नगर में कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित अन्य अधिकारियों ने सुबह 11 बजे चिलमन चौक तथा सायं 7 बजे उदय चौक में मौजूद रहकर उक्त संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर  पर मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को मास्क भी वितरित किए गए। साथ ही समझाईश दी गई कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क ही एक अचूक उपाय है। सभी से अपेक्षा है कि मास्क लगाएं। मास्क लगाने में किसी तरह की लापरवाही कोरोना संक्रमण फैलने का कारण बनेगी। जिले के अन्य स्थानों पर भी संकल्प अभियान का आयोजन किया गया एवं आमजन को मॉस्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

मार्किंग कर दी गई सोशल डिस्टेंसिंग की समझाईश

कार्यक्रम के उपरांत कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत तथा नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने दुकानों के सामने सर्किल बनवाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संदेश दिया गया। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया वे स्वयं मॉस्क लगाये तथा बिना मॉस्क वाले ग्राहकों को सामग्री प्रदाय न करें। उन्होंने दुकानदारों में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये।

Related posts

26 एवं 27 को आयोजित करें स्वच्छता संबंधी विशेष गतिविधियां – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को दिए निर्देश  

Reva India News

पंचायत उप-निर्वाचन के लिए 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश  

Reva India News

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण

Reva India News

Leave a Comment