Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री कुलस्ते ने आंगनवाड़ी केंद्र पनबाटोला का किया लोकार्पण

महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत परियोजना निवास में पीवीटीजी योजना के तहत स्वीकृत आंगनवाड़ी केंद्र पनबाटोला का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री चैन सिंह वरकड़े द्वारा की गई। इसी दौरान आंगनवाड़ी केंद्र करौंदी का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुआ। इस आंगनवाड़ी केंद्र की लागत राशि 28 लाख रुपये है।
सांसद श्री कुलस्ते ने अपने उद्बोधन में कहा कि पीवीटीजी समुदाय के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं को पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा की बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नए आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पूर्व-प्रारंभिक शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवाएँ और सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी भेजें और विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएँ।

बच्चों को ड्रेस वितरण

कार्यक्रम के दौरान सांसद एवं विधायक द्वारा नन्हे बच्चों को नई ड्रेस वितरित की गई। ड्रेस प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जनप्रतिनिधियों ने इसे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया।

विभागीय प्रयासों की सराहना

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा पीवीटीजी क्षेत्रों में आंगनवाड़ी सेवाओं के विस्तार, पोषण स्तर सुधार और समुदाय सहभागिता को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, एसडीएम श्री सीएल वर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related posts

रबी वर्ष 2021-22 की बीजों की उपलब्धता एवं विक्रय दर निर्धारित

Reva India News

सनातनियों की महासभा में पहुंचे गौतम खट्टर कहा बच्चों को संस्कार के साथ देनी होगी धर्म और समाज की जानकारी

Reva India News

शैलेन्द्र खरे प्रेक्षक नियुक्त  

Reva India News

Leave a Comment