Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर के सात बीएलओ ने 100 प्रतिशत गणना पत्रक कार्य पूर्ण किया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी शुभकामनाएँ

मंडला विधानसभा क्षेत्र 107 के अंतर्गत अनुभाग नैनपुर में निर्वाचन कार्यों की प्रगति लगातार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में नैनपुर विकासखंड के कुल 7 बीएलओ ने अपने-अपने मतदान केंद्रों के गणना पत्रकों का 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की है। समयबद्धता, सटीकता और अनुशासन का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करने पर सभी को अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय नैनपुर में सम्मानित किया गया।

100 प्रतिशत गणना पत्रक कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ

बीएलओ नर्मदा प्रसाद हरदहा–केंद्र क्रमांक 117 कुल मतदाता 562, बीएलओ श्री राकेश बिलथरिया – केंद्र क्रमांक 70 कुल मतदाता 517, बीएलओ श्री शिवकुमार सिंगौर – केंद्र क्रमांक 99 कुल मतदाता 644, बीएलओ श्री नंदकिशोर कटारे – केंद्र क्रमांक 7 कुल मतदाता 727, बीएलओ श्री धीरज मिश्रा – केंद्र क्रमांक 44, बीएलओ श्रीमती सुमंत्रा उइके – केंद्र क्रमांक 68, बीएलओ श्रीमती रेणुका राय – केंद्र क्रमांक 88

कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

इन सभी बीएलओ ने निर्वाचन कार्यों में अद्वितीय कर्तव्यपरायणता एवं दृढ़ अनुशासन का परिचय दिया है। उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य ने आगामी निर्वाचन तैयारियों को और अधिक मजबूत व सुव्यवस्थित आधार प्रदान किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा सभी बीएलओ को उनके उत्कृष्ट, समयोचित एवं सटीक कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतिबद्धता निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, विश्वसनीय और सुचारु बनाती है।

Related posts

प्रेक्षक ने ईव्हीएम एवं सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Reva India News

सेमरखापा में आयोजित मड़ई मेला में चलाया गया जागरूकता अभियान

Reva India News

बिना मॉस्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर हुई सघन चालानी कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment