Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परीक्षा परिणाम की प्रविष्टि पोर्टल पर करने निर्देश

मंडला, 24 नवंबर 2025

बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाने वाली कक्षा नवमीं से बारहवीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम विद्यालयवार घोषित किया जाकर विद्यार्थियों को अवगत कराया जा चुका है। परीक्षा परिणाम की प्रविष्टि विमर्श पोर्टल पर 24 नवम्बर तक किये जाने हेतु समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्यो को निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकड़े द्वारा पूर्व में ही जारी किये गये हैं किन्तु अनेक विद्यालयों के द्वारा परीक्षा परिणाम की प्रविष्टि आज पर्यन्त नहीं की गई है। इस सम्बंध में बोर्ड परीक्षा प्रभारी महेन्द्र श्रीवास ने बताया कि परीक्षा परिणाम की प्रविष्टि उपरान्त विद्यालयवार परीक्षा परिणाम की समीक्षा वरिष्ठ कार्यालय द्वारा किया जाना है ताकि आगामी प्रीबोर्ड एवं बोर्ड परीक्षा के पूर्व बेहतर परीक्षा परिणाम लाये जाने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा सके।

Related posts

भव्य आतिशबाजी, गुलाल और पुष्प वर्षा के साथ समर्पित की गई पंचचौकी महाआरती

Reva India News

जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता 29 दिसंबर से

Reva India News

जिले के समस्त मैगजीन लाइसेंस धारकों एवं संचालकों की बैठक आयोजित विस्फोटक नियम के पालन एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Reva India News

Leave a Comment