Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया विधानसभा के 8 बीएलओ ने किया शत प्रतिशत कार्य

मंडला, 24 नवंबर 2025

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत घर घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण, भरे हुए गणना पत्रक का संकलन तथा जानकारी का बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटलीकरण किया जा रहा है। रविवार देर शाम तक विधानसभा 105 बिछिया के 8 बीएलओ ने अपना कार्य शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया है। टास्क पूरा करने वाले बीएलओ में बूथ क्रमांक 16 ग्राम घोरेघाट के बीएलओ श्री महेश कुमार धुर्वे, बूथ क्रमांक 28 ग्राम अहमदपुर के बीएलओ श्री सच्चीदानंद उलाडी, बूथ क्रमांक 73 डोबाबार के बीएलओ श्री छन्नूलाल धुर्वे, बूथ क्रमांक 106 माधोपुर के बीएलओ श्री वासूमणी शुक्ला, बूथ क्रमांक 145 बोडाछपरी के बीएलओ श्री मैकूलाल उइके, बूथ क्रमांक 199 चटुआखार के बीएलओ श्री रामअवतार मरकाम, बूथ क्रमांक 222 बीजा के बीएलओ श्री नर्मदा प्रसाद साहू, बूथ क्रमांक 223 पटपरा के बीएलओ श्रीमती उषा भार्गव शामिल है। शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले इन सभी बूथ लेवल अधिकारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।

Related posts

रामेश्वरम-मदुरई तीर्थदर्शन के लिए आवेदन का अंतिम तिथि 5 फरवरी

Reva India News

15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोर को 3 जनवरी से लगेगा कोविड का टीका

Reva India News

जिले में स्वरोजगार के लिए 30 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण शुरू

Reva India News

Leave a Comment