Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री कुलस्ते ने ग्राम पंचायत मैली में नव-निर्मित सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण ग्राम विकास हमारी प्राथमिकता-सांसद श्री कुलस्ते

मंडला, 24 नवंबर 2025

ग्रामीणों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के संचालन का प्रमुख केंद्र बनेगा और स्थानीय गतिविधियों को नई दिशा देगा।यह बात सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जनपद पंचायत नारायणगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मैली में नव-निर्मित सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में कही। उन्होंने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक भवन का निर्माण ग्रामीणों की महत्वपूर्ण आवश्यकता थी, जो अब पूरी हो चुकी है। यह भवन गाँव में सांस्कृतिक संरक्षण, सामुदायिक एकता तथा युवा प्रतिभाओं के विकास के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्राम विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सुदूर क्षेत्रों तक सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं सामुदायिक सुविधाएँ शीघ्र और प्रभावी रूप से पहुँचें।

सांसद श्री कुलस्ते ने ग्रामीणों से भवन का अधिकतम उपयोग कर इसे सामाजिक मेलदृजोल और सांस्कृतिक गतिविधियों की धुरी के रूप में विकसित करने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, विधायक श्री चौन सिंह वरकड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related posts

उच्च न्यायालय के अवमानना प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित

Reva India News

हेलमेट, साइबर अपराध व नशा मुक्ति पर जानकारी देने चौपाल आयोजित

Reva India News

23 फरवरी 2022 तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

Leave a Comment