Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री ने श्री माथुर और ग्रुप कैप्टन श्री सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

मण्डला 15 दिसम्बर 2021

खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने मध्यप्रदेश के पूर्व संगठन मंत्री श्री भगवत शरण माथुर और हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन श्री वरुण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खाद्य मंत्री श्री सिंह ने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा परिवारजनों को यह अपार दुःख सहन करने शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भगवान से की है।

श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि श्री माथुर जी का जन्म 13 अप्रैल 1951 को ग्राम तलेन जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश में हुआ था। वे संगठन के लिए संपूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने वाले व्यक्तित्व थे। उन्होंने समाज हित में अपनी पैतृक संपत्ति श्री नर्मदे हर सेवा न्यास की स्थापना के लिए दान कर दी। यह न्यास वनवासी क्षेत्रों में समाज सेवा की कई प्रकल्प निःशुल्क चला रहा है। वे अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चा एवं सहकारिता राष्ट्रीय संगठन संगठन भी रहे। वहीं आईएएफ हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुये ग्रुप कैप्टन श्री वरुण सिंह के निधन का दुःखद समाचार भी प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरी ओर से शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना है। दोनों दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि।

Related posts

सोनी समाज मंडला ने धूम धाम बनाया श्री अजमीढ़ देव जंयती

Reva India News

गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन केन्द्र निर्धारित

Reva India News

स्व-सहायता समूह से बदली तकदीर, अनीता नरते बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Reva India News

Leave a Comment