Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्यवाही

मंडला, 5 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम के मार्गदर्शन में नगरपालिका मंडला की टीम के द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई। इस अभियान में नगरपालिका दल, राजस्व अमला तथा पुलिस बल संयुक्त रूप से शामिल रहा।

टीम ने बस स्टैंड के आसपास फुटपाथ, सड़क किनारे तथा सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अस्थायी एवं अवैध अतिक्रमणों को हटाकर क्षेत्र को सुगम बनाया। प्रशासन का यह प्रयास आम नागरिकों की सुविधा, यातायात व्यवस्था सुधारने तथा शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related posts

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

पॉलीटेक्निक मण्डला में संस्था स्तरीय प्रवेश प्रारंभ  

Reva India News

जिले में रोको-टोको अभियान के तहत् की गई चालानी कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment