Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कैंडल मार्च

मंडला, 5 दिसंबर 2025

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिले में जागरूकता बढ़ाने हेतु भव्य कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने आमजन को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक रहने तथा भ्रांतियों को दूर कर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने की अपील की।
कैंडल मार्च में छात्र-छात्राओं, स्वास्थ्य विभाग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियाँ जलाकर एड्स के खिलाफ एकजुटता और सुरक्षित समाज के निर्माण का संकल्प लिया। जागरूकता कार्यक्रम में हेल्पलाईन नंबर 1097 के बारे में भी जानकारी दी।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि इस दिवस का मकसद लोगों को सही जानकारी देना, रोकथाम के उपाय अपनाना और एड्स से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है। उन्होंने युवाओं से जिम्मेदारी निभाने तथा जागरूकता को समाज तक पहुँचाने की अपील की। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, स्वास्थ्य विभाग की टीम, पैरामेडीकल टीम, एनजीओ एवं सामाजिक संगठन के सदस्य मौजूद थे।

Related posts

पशु चिकित्सालयों में सुविधाओं का विस्तार करें – हर्षिका सिंह जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

भारतीय किसान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

Reva India News

शहीदों की स्मृति में रखा गया दो मिनिट का मौन

Reva India News

Leave a Comment