Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व के प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करें- कलेक्टर राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये महत्वपूर्ण निर्देश

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में कहा कि सभी अधिकारी विभागीय कोर वर्क पर विशेष फोकस करें। राजस्व के प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करें। राजस्व से जुड़े विषय शासन की प्राथमिकता हैं।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती के प्रकरणों को संभागायुक्त गंभीरता  से लेते हैं इसलिए इसे प्राथमिकता से लेंं। बैठक में तहसीलवार लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक पोर्ट फोलियो में न्यूनतम 95 प्रतिशत का बेंचमार्क कवर करें। उन्होंने आरसीएमएस, सीएम हेल्पलाइन, समाधान, टीएल पत्र, राजस्व वसूली, डायवर्सन, अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं श्री सचिन जैन, समस्त एसडीएम  सहित तहसीलों से आये राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केन्द्र का किया निरीक्षण

Reva India News

सहायक संचालक को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100% वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

स्वच्छता पखवाड़े की उपलब्धियों के परिणाम स्वच्छता सर्वेक्षण में दिखेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment