Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस द्वारा मैरिज गार्डन एवं डीजे संचालकों की बैठक यातायात, सुरक्षा एवं ध्वनि नियमन पर दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम में थाना कोतवाली प्रभारी शफीक खान एवं नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र पन्‍द्रे द्वारा शहर के सभी मैरिज गार्डन संचालकों एवं डीजे संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में आयोजित होने वाले विवाह एवं सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा मानकों एवं ध्वनि नियंत्रण से संबंधित आवश्यक निर्देश प्रदान करना रहा।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रमों के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए प्रत्येक आयोजन स्थल पर उचित पार्किंग प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने के लिए वालंटियर की नियुक्ति अनिवार्य होगी। बारात निकालते समय सड़क जाम न हो इसके लिए प्रभावी उपाय किए जाएं।
चोरी की घटना को ध्यान में रखते हुए सभी मैरिज गार्डन एवं हॉल संचालकों को सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्य स्थापना, प्रशिक्षित सुरक्षा गार्डों की तैनाती और कीमती सामान रखने हेतु सुरक्षित स्थल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
ध्वनि नियंत्रण को लेकर भी अधिकारियों ने सख़्त रुख अपनाया। यह निर्देश दिए गए कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित डेसिबल सीमा के भीतर ही किया जाए।बारात अथवा कार्यक्रमों में ध्वनि सीमाओं का उल्लंघन करने और सड़क जाम करने पर नियमों के अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी संचालक द्वारा दिए गए निर्देशों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित मैरिज गार्डन एवं डीजे संचालकों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शहर के सभी मैरिज गार्डन एवं डीजे संचालक उपस्थित रहे और पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 18 अप्रैल 2023

Reva India News

13 मार्च को 2406 व्यक्तियों का होगा कोविड वैक्सीनेशन

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 23 जून 2022

Reva India News

Leave a Comment