Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 12 दिसंबर 2025
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला श्रीमान् कमल जोशी के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री तपन धारगा के मार्गदर्शन में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज-डे के अवसर पर संजीवनी क्लीनिक स्वामी सीताराम वार्ड मण्डला में आमजनों के लिए पैथोलॉजी जांच एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दीपिका तारन, मेडिकल ऑफिसर डॉ. पीयूष तेकाम, डॉ. निकिता कठौते, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती दीपिका सूर्यवंशी एवं अन्य चिकित्सीय स्टॉफ एवं आमजन उपस्थित थे।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दीपिका तारन ने विधिक सहायता एवं सलाह योजना, जिला विधिक परामर्श केन्द्र योजना, नालसा नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की। विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली एवं मौलिक अधिकारों की विशेषताएँ, मोबाईल फोन के उपयोग एवं उसके दुरूपयोग, निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार, विधिक सहायता एवं सलाह योजना की विस्त्रत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से न्याय प्राप्त करने का अधिकार है, कोई भी व्यक्ति अपनी गरीबी, अशिक्षा या अज्ञानता के कारण न्याय पाने से वंचित न रहे, इसी कारण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता योजना के अर्न्तगत पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है के संबंध में आमजनों को जानकारी दी। 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे प्रकरण जो कि समझौते माध्यम से निराकृत किये जा सकते हैं उन सभी मामलों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से किया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला आमजनों से उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को निराकृत कर नेषनल लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील करता है लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु विधिक सहायता टोल फ्री नंबर 15100 पर निःशुल्क जानकारियां प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

रेस्क्यू किए गए बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा गया  

Reva India News

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 8 मार्च को 2 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

बिरसा मुण्डा की संगठनात्मक क्षमता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना प्रेरणास्पद टाऊन हॉल में मनाई गई वीर शहीद बिरसा मुण्डा की जयंती

Reva India News

Leave a Comment