Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शनिवार के वैक्सीनेशन महाभियान में साप्ताहिक लक्ष्य की पूर्ति करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने सेकंड डोज महाभियान की बैठक में दिए निर्देश

मण्डला 10 दिसम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड डोज महाभियान के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि 11 दिसम्बर को वैक्सीनेशन महाभियान में पात्र हितग्राहियों का अधिक से अधिक वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। शनिवार के वैक्सीनेशन महाभियान में जिले के साप्ताहिक टीकाकरण लक्ष्य को भी प्राप्त करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी बीएमओ शनिवार को अधिक से अधिक सेकंड डोज वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए मैदानी अमले के साथ समन्वय बनाएं। साथ ही वैक्सीनेशन के लिए गठित टीम को जल्द टीकाकरण के लिए रवाना करें। कलेक्टर ने कहा कि जिला टीकाकरण अधिकारी शनिवार के वैक्सीनेशन सत्र के अनुसार सभी स्थानों पर पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराएँ। उन्होंने मंडला, नैनपुर, घुघरी एवं मवई में टीकाकरण की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी अमला अधिक से अधिक लोगों का मोबीलाईजेशन करते हुए उन्हें दूसरा टीका लगाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने एनआरएलएम को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंध स्व-सहायता की दीदियों का भी पात्रतानुसार द्वितीय डोज सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एसएचजी की दीदियाँ भी शनिवार के वैक्सीनेशन महाभियान में अधिक से अधिक लोगों के मोबीलाईजेशन में सक्रिय सहयोग करें। श्रीमती सिंह ने सभी बीएमओ एवं सीईओ जनपद को शनिवार के वैक्सीनेशन महाभियान के लिए लक्ष्य आवंटित किया तथा प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे, डीआईओ वाईके झारिया, एसीईओ श्री मरावी, दर्पण दुबे एवं वीसी के माध्यम से संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में 22 सितंबर को लगाया जायेगा रक्तदान शिविर  

Reva India News

स्वनिधि से समृद्धि एवं मैं भी डिजिटल अभियान अंतर्गत शिविर 3 से

Reva India News

Leave a Comment