Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार सृजन योजना ने अखिलेश साहू को बनाया आत्मनिर्भर उद्यमी खुद का भविष्य संवारते हुए दूसरों को दिया रोजगार

सपने वही सच होते हैं, जिन्हें हौसले और सही अवसर का साथ मिल जाए। वार्ड क्रमांक 10, घुघरी के निवासी श्री अखिलेश साहू की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जहाँ आर्थिक कठिनाइयों से जूझता एक साधारण व्यापारी आज न केवल आत्मनिर्भर बना है, बल्कि 5 अन्य लोगों को भी रोज़गार दिला रहा है।
श्री साहू पहले अनाज एवं तिलहन का छोटा व्यापार करते थे। दुकान चल तो रही थी, लेकिन पाँच सदस्यीय परिवार की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करना आसान नहीं था। भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी। ऐसे समय में उन्हें अपने अनुभव पर भरोसा था चावल मिलिंग और तेल उत्पादन का ज्ञान, बस ज़रूरत थी एक सही मंच और सहयोग की।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की जानकारी श्री साहू को अपने मित्रों से मिली। उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मंडला से संपर्क किया, जहाँ उन्हें योजना की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। इसके बाद उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र, मंडला शाखा के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद वर्ष 2019-20 में 25 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। वर्ष 2022 में श्री साहू ने राइस मिल एवं ऑयल मिल इकाई की शुरुआत की। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत उन्हें 35 प्रतिशत अनुदान भी प्राप्त हुआ, जिससे उनका आत्मविश्वास और मजबूत हुआ। आज उनकी मिल सफलतापूर्वक संचालित हो रही है और मासिक आय 25 से 30 हजार रुपये तक पहुँच गई है।


सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि श्री साहू अब सिर्फ अपने परिवार की जिम्मेदारियाँ ही नहीं निभा रहे, बल्कि अपनी इकाई में 5 अन्य लोगों को स्थायी रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं। उनके चेहरे पर आज संतोष है, आत्मविश्वास है और भविष्य को लेकर नई उम्मीदें हैं।
श्री अखिलेश साहू कहते हैं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना ने मेरी जिंदगी बदल दी। आज मैं अपने परिवार को बेहतर जीवन दे पा रहा हूँ और दूसरों के लिए भी रोज़गार का माध्यम बन सका हूँ। इसके लिए मैं शासन का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।

Related posts

जिला चिकित्सालय मण्डला के पोषण पुर्नवास केन्द्र में पोषण दिवस मनाया गया

Reva India News

अवैध व्यापार से घटित होने वाले अपराधों पर समुचित कार्यवाही करने कलेक्टर ने दिए आदेश

Reva India News

जिले में एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ और सुपरवाइजर का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Reva India News

Leave a Comment