_” गाँव वालों ने बताया बिजली विभाग घुघरी के सरकारी कर्मचारियों के द्वारा घर घर गाँव गाँव मीटर रीडिंग और कम बिल आने के बहाना बताकर गाँव वालों से प्रति मीटर 100 रूपये ठगी कर बसूला जा रहा है जिसमे गाँव वालों ने बसूली करने वालों से सवाल किया तो बिजली विभाग के झरिया और यादव जी ने बताया की JE साहब पहुंचाया है और आप अगर 100 सो रूपये नहीं दिए सभी ने तो आपका लाइन काट दिया जायेगा या अगले महीने से चार गुना बिल बड़ा दिया जायेगा इसलिये आप कम बिल या रीडिंग कराने के लिए आप सभी 100 रूपये फीस देकर कम बिल या रीडिंग करवा सकते है जिससे आपको अच्छा सुविधा और समय समय में रीडिंग का सुविधा भी मिल पायेगा और 100 रूपये जो नहीं देगा उसके घर रीडिंग नहीं होगा एवं बिल बड़ा दिया जायेगा इसलिए इसी डर और सुविधा के कारण से गाँव वालों ने 100 सो रूपये प्रति मीटर झारिया और यादव जी को नगद राशि का भुकतान भी कर दिए जो अनुचित है !_
_*” ग्रामीणों ने समाज सेवी वार्ड मेंबर प्रवीण धुर्वे मांगा को किये शोषण भ्रष्टाचार के शिकायत से अवगत तभी प्रवीण धुर्वे ने बताया की अभी भी ब्लॉक स्तर के अपने आप को समाज हितेसी बताने वाले सभी जनप्रतिनिधि विधायक, जनपद अध्यक्ष , जिला सदस्य,सरपंच आदि जनप्रतिनिधि ले रहें हैं गहरी नींद*_
_*और हमारे जनप्रतिनिधि बुद्धजीवीयों के नींद खुलने के बाद भ्रष्टाचार की जानकारी मिलते ही भ्रस्टाचार करने वालों को ही देंगे साथ और उनके करेंगे संरक्षण*_
_” एवं मेरे सम्मानीय साथियो घुघरी मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत मांगा एवं घुघरी से बिल्कुल सटकर लगा हुआ है इसके बाद भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा भोले भाले आदिवासियों एवं ग्रामीणों से इस तरह से अवैध रूप से पैसा वसूल रहें है मीटर रीडिंग और बिल कम आने का गलत सुझाव देकर अब आप सभी घुघरी क्षेत्रवासी अंदाजा लगा सकते हैं कि जो घुघरी के लास्ट छोर में गाँव आते है जहाँ जागरूकता की और भी कमी है जहाँ शिक्षित और जागरूक लोग कम हैं वहां की स्थिति क्या होगी वहां तो और ज्यादा ठगी कर पैसे वसूला जा रहा होगा ! जहां शिक्षित और जागरूकता है वहां इन बईमानों को डर नहीं तो जागरूकता की कमी देखकर तो पांच 500 रूपये भी वसूला जा रहा होगा स्पष्ट रूप से समझ आ रहा है की घुघरी ब्लॉक सभी गाँवों में भ्रष्टाचार शोषण करके कितना पैसा वसूल लिए होंगे !_
*_” हमने पहले भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराये घुघरी विद्युत विभाग की भ्रस्टाचार की पूरी जानकारी भी दी परन्तु अभी भी बड़े जनप्रतिनिधि गहरी नींद में हैं लेकिन चुनाव आते ही जाग जायेंगे और कर्मठ, ईमानदार, जुझारू, मिलनसार योग्य समाज सेवी बन जायेंगे_*
_” एवं विद्युत ऑफिस ब्लॉक घुघरी के कर्मचारी कितना भ्रष्टाचारी और शोषण कर रहे हैं घर घर गाँव गाँव जाकर हर वर्ग एवं गरीबों के साथ इसलिये सभी से मेरा निवेदन है की आदिवासी एवं गरीब मूलनिवासी ग्रामीणों का जो शोषण कर रहें उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो इसलिऐ मेरे सभी सम्मानीय जनप्रतिनिधि एवं जिम्मेदार शासन प्रशासन के बुद्धजीवी गरीबों के हितेसी एवं समाज सेवी आप सभी शोषित हुए ग्रामीणों को न्याय दिलाने में मदत करें !_
🙏🏻 _धन्यवाद_ 🙏🏻
