Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 15 दिसंबर 2025

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बबलिया एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय निवास में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वन स्टॉप सेंटर केस वर्कर सुश्री आशा नंदा द्वारा छात्र/छात्रों को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013, पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता के कानूनों के बारे में बताते हुये शिक्षकों और छात्रों को लैंगिक समानता की अवधारणा, सहमति के महत्व, अच्छे स्पर्श-बुरे स्पर्श, स्वस्थ्य संबंधों और महिलाओं व बालिकाओं की गरिमा को हर समय बनाए रखने के लिए जागरूक किया। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाया गया, मैं 18 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही विवाह करना सुनिश्चित करूंगी, मैं अपनी शिक्षा एवं सुरक्षा के लिये अपनी आवाज बुलंद करूंगी और बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग प्रदान करूंगी।

जहां कहीं बाल विवाह होता दिखे तो टोल फ्री नंबर 181, 1098, दूरभाष नंबर 07642-252699, बाल विवाह रोकथाम के लिए जिला स्तर में संचालित कन्ट्रोल रूम पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। केस वर्कर श्रीमती साक्षी पटवा द्वारा छात्रों को हब में दी जानेवाली सहायताओं के बारे में बताते हुये आवश्यक हेल्पलाइन 181, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्प लाईन नं. 1098, सायबर हेल्पलाईन नंबर 1930 एवं इयल 100 के उपयोग के बारे में बताया। विधिक केस वर्कर श्रीमती प्रभा पाण्डे द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सहायाओं के बारे में जानकारी दी गई। अंत में छात्र/छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिता की गई जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर उनको प्रोत्साहित किया गया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 17 दिसम्बर 2023

Reva India News

विद्यालय में विद्यार्थियों की पिटाई करने पर हुई एफआईआर दर्ज

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजमाता सिंधिया का जयंती पर किया स्मरण

Reva India News

Leave a Comment