Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में पत्रकार परिषद समाज कल्याण प्रकोष्ठ ने परिक्रमावासियों को बांटे गर्म कपड़े कराया भोजन 

                                        मण्डला। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद समाज कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा परिक्रमावासियों को कंबल गर्म कपड़े वितरण करते हुए भोजन कराया गया। उक्त कार्यक्रम संत दीपक दास जी महाराज के आश्रम संगम तट महाराजपुर में आयोजित किया गया। यहां पर लगभग 50 परिक्रमावासियों को सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर संत दीपक दास जी महाराज का सम्मान करते हुए उन्हें  लगभग 150 किलो अनाज दान किया गया। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिव तिवारी परिवार सहित पहुंचे और उन्होंने परिक्रमा कर रहे नर्मदाभक्तों से मुलाकात करते हुए उन्हें सामग्री सौंपी। संत दीपक दास जी महाराज के आश्रम में परिक्रमावासियों से मुलाकात करते हुए उन्हें भोजन परोसा इस दौरान आश्रम के सेवादार श्रीमति शीतल वैष्णव ने बताया कि इस आश्रम में हर दिन परिक्रमावासियों को नि:शुल्क भोजन परोसा जाता है। यहां पर हर दिन एक सैकड़ा से अधिक परिक्रमावासी आ रहे है। उन्होंने कहा कि संत दीपक दास जी महाराज के विशेष दिशा निर्देश पर यह जनकल्याणी काम किया जा रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वे विगत कई वर्षो से ठंड के दिनों में परिक्रमावासियों को गर्म कपड़े वितरण करते हैं। वहीं गर्मी के दिनों में परिक्रमावासियों को सामग्री उपलब्ध कराते हंै उन्होंने कहा कि विगत पांच सालों से वे मंडला आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नर्मदा के हर रूप को देखा व महसूस किया जा सकता है। नर्मदा को वैसे तो लोग धार्मिक व आध्यात्मिक दृष्टि से ही देखते हैं लेकिन इसे करीब से जानने वाले विज्ञान और जल धाराओं के संघर्ष को जोडकऱ जीवंत पाठशाला के रूप में जानते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से जहां ये मनमोहनी लगती है
                               वहीं खतरनाक परिस्थितियों में भी अपने वेग को शांत रखकर आगे बढऩे के लिए ये मन को शांत रखने का संदेश भी देती है। अमरकंटक की नर्मदा भरूच तक अपने साथ कई रंग, संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा भी देती है। बताया कि क्यों मां नर्मदा ने कभी उत्तर दिशा और कभी दक्षिण दिशा की ओर प्रवाह किया। इसके आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारणों को भी उन्होंने विस्तार से बताया। पूरे नर्मदा क्षेत्र में 3 स्थान ऐसे हैं जहां माँ नर्मदा उत्तरवाहिनी हुई हैं, इनमें से एक गुजरात प्रदेश में तिलकवाड़ा, दूसरा क्षेत्र मंडला और तीसरा ओमकारेश्वर के पास का स्थान है जो कि अब बांध बन जाने से डूब क्षेत्र में आकर विलोपित हो गया है। नर्मदा परिक्रमा को लेकर शास्त्रों में एक प्रावधान यह भी किया गया है कि जो कोई भी मां नर्मदा की परिक्रमा किसी कारणवश चाहते हुए भी न कर पा रहा हो तो वह व्यक्ति उत्तरवाहिनी मां नर्मदा परिक्रमा कर इस पुण्य लाभ को प्राप्त कर सकता है। यह जिलेवासियों का सौभाग्य है कि मां नर्मदा जिले को तीन ओर से घेरते हुए मंडला से कल-कल करती आगे बढ़ रही है। इसी के साथ जिले में उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमा तट भी स्थित है। जिससे नर्मदा नगरी का महत्व और बढ़ जाता है। अमरकंटक से मां नर्मदा का उद्गम होता है और खंबात की खाड़ी तक मां नर्मदा प्रवाहित होती है, इस पूरे मार्ग में तीन स्थान ऐसे हैं जहां मां रेवा उत्तर दिशा में प्रवाहित हुई हैं। जहां-जहां मां नर्मदा उत्तर दिशा में प्रवाहित हुई उतने क्षेत्र की परिक्रमा करने का प्रावधान शास्त्रों में बताया गया है और यह परिक्रमा वर्ष में सिर्फ एक माह में ही की जाती है वह है चैत्र का माह इस दौरान परिक्रमावासियों ने मां नर्मदा के जयकारें में भी लगाए कार्यक्रम के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का पत्रकार परिषद मंडला द्वारा स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने उनका स्वागत किया और उपनगर महाराजपुर स्थित नर्मदा परिक्रमा आश्रय स्थल जिसका संचालन अधिवक्ता धनश्याम बर्मन द्वारा किया जा रहा है उक्त आश्रम में श्री तिवारी का स्वागत किया गया। यहां पर सेवाप्रसादी वितरण के आयोजन पर प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई इसी के साथ तिंदनी गाजीपुर स्थित काशी विश्वनाथ वैदिक गुरूकुल आश्रम में बच्चों से मुलाकात करते हुए उन्हें ऊनी वस्त्र फल प्रदान कर गौशाला का भ्रमण किया इस दौरान उपस्थित आचार्यो ने आश्रम संचालन की रूपरेखा बताई। वही सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमति उमा यादव के आवास पर आयोजित अखंड रामायण पाठ पर शामिल होते हुए उपस्थित धर्मप्रेमियों से संवाद किया।
                                            वहीं अनेक धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी किया जहां पर परिक्रमावासियों से प्रदेश अध्यक्ष ने मुलाकात करते हुए उनसे आर्शीवाद लिया। वहीं राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने उपस्थित लोगों को बताया कि समाज कल्याण प्रकोष्ठ समाजिक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ गरीब और जरूरतमंदो की मदद भी करता है उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के सहयोग से यह कार्यक्रम सम्पन्न हो पाया है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कांसकार ने उपस्थित पदाधिकारियों को स्थल का भ्रमण कराते हुए त्रिवेणी संगम की महत्वता पर प्रकाश डाला, इस दौरान अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश दुबे, दीपक कछवाहा, कैलाश डेहरिया, श्रीमति उमा यादव, श्रीमति सीता परतेती, मनीष तिवारी, किशोरी लाल साहू, किशोर रजक, सुधीर कांसकार, विजय अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, रोहित बघेल के साथ पत्रकार परिषद पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

28 से 30 अक्टूबर तक लोन लिकेंज संबंधित दस्तावेज जमा कराएं  

Reva India News

21 एवं 22 जुलाई को होगा रज़ा स्मृति का आयोजन रज़ा कला वीथिका में होगा चित्रकला कार्यशाला और माटी पर रंग का आयोजन

Reva India News

वर्चुअल स्वरूप में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में शामिल हुए मंड़ला जिले के प्रतिभागी

Reva India News

Leave a Comment