Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर में 24 को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

                       मण्डला। स्वस्थ्य नगर अभियान के अंतर्गत आगामी 24 दिसंबर को नैनपुर नगर में आयोजित किए जाने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर को लेकर नगर में जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में नगर के विभिन्न वार्डों में हर घर पंपलेट वितरण कर नागरिकों को स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी गई तथा शिविर से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। पंकज कुमार सोनी ने बताया है कि प्रचार अभियान के दौरान वार्ड नंबर 7 ईटका, वार्ड नंबर 14 शांति नगर एवं वार्ड नंबर 1 में सहयोगियों के साथ घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क किया गया। टीम ने लोगों को बताया कि यह शिविर पूरी तरह नि:शुल्क है और इसका उद्देश्य नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। प्रचार के दौरान नागरिकों को यह जानकारी दी गई कि शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ आवश्यक परामर्श भी उपलब्ध रहेगा जिससे समय रहते बीमारियों की पहचान हो सकेगी और उचित उपचार की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकेगा। टीम ने लोगों से अपील की कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ लें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसमें शामिल करें इस जनसंपर्क अभियान में बीएसवीपी की टीम भी सक्रिय रूप से साथ रही जिनके सहयोग से प्रचार कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

Related posts

राष्ट्रीय जिम्मेदारी के लिए तैयार हो रही टीम चार्ज अधिकारी हिमांशु भलावी ने जांची जनगणना प्रशिक्षण की तैयारियां

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कूलों एवं कन्या छात्रावासों में आयोजित की गईं खेल गतिविधियाँ

Reva India News

एसडीएम मंडला ने नल-जल योजना का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment